Home / Crime/ Accident / नेशनल हाईवे पर विद्युत कंपनी की लापरवाही ने ली एक व्यक्ति की ली जान… किया जाएगा मामला दर्ज

नेशनल हाईवे पर विद्युत कंपनी की लापरवाही ने ली एक व्यक्ति की ली जान… किया जाएगा मामला दर्ज

नेशनल हाईवे पर विद्युत कंपनी की लापरवाही ने ली एक व्यक्ति की ली जान… किया जाएगा मामला दर्ज

Ashoka Times…20 may 23 

animal image

नेशनल हाईवे 32मील में करंट की चपेट में आने से बकरियां चरा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वही नेशनल हाईवे पर काम कर रही है विद्युत कंपनी पर भी मामला दर्ज करने की बात अधिकारी कह रहे हैं ।

AQUA

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह 32 मील में बाली एनएच के किनारे बकरियां चरा रहा था। उसी दौरान करीब 10:30 बजे वह फोरलेन कंपनी द्वारा सड़क किनारे की गई मिट्टी की डंपिंग के ऊपर पहुंचा तो वहां पर साथ ही गुजर रही बिजली विभाग की 33 केवी तारों की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक व्यक्ति की पहचान शमशेर सिंह 55 वर्षीय पुत्र निक्का राम निवासी‌ सियूनी के तौर पर हुई है।

AQUA

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत व्यक्ति को सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एमबीडी कंपनी फोरलेन निर्माण कर रही है तथा इनके द्वारा डंपिंग किए जाने से 33केवी की तारें काफी नजदीक आ गई हैं जिससे एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि एमबीडी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

ए.के.एम. का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत- 

महाराष्ट्र से घूमने आई महिला को यूं आई अचानक मौत ….

दही से चमकाएं बर्तन और फर्श…दही खाने के नहीं चमकाने के भी आए काम…पढ़िए सही तरीका 

शिमला घूमने आ रहे परिजनों के सामने युवक की दर्दनाक मौत…

प्रतिबंधित पॉलिथीन पर कार्रवाई खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर ने किया जुर्माना…

घटिया दवाइयों के उत्पादन पर हाईकोर्ट का कड़ा संज्ञान….

हिमाचल हाईकोर्ट नदी खैर के पेड़ों को काटने की अनुमति..

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *