Home / News / नगर पंचायत संगड़ाह के मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित, 16 अप्रैल तक लिए जाएंगे दावे व आपतियां – एसडीएम….

नगर पंचायत संगड़ाह के मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित, 16 अप्रैल तक लिए जाएंगे दावे व आपतियां – एसडीएम….

नगर पंचायत संगड़ाह के मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित, 16 अप्रैल तक लिए जाएंगे दावे व आपतियां – एसडीएम….

Ashoka time’s…8 april 26 

नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07 के निर्वाचन हेतु मतदाता सूचियों का प्रारूप तैयार कर 07 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। प्रकाशित की गई मतदाता सूची लोगों के निरीक्षण हेतु उपमंडलाधिकारी कार्यालय संगड़ाह तथा तहसीलदार कार्यालय संगड़ाह में उपलब्ध रहेगी।

यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना०) संगड़ाह सुनील कायथ ने देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दावा, सूची में दर्ज नाम पर आपत्ति अथवा किसी प्रविष्टि में उल्लेखित विवरणों में सुधार दर्ज करना हो तो वह प्रपत्र संख्या 4, 5 अथवा 6 में अपना दावा या आपत्ति 16 अप्रैल, 2026 तक पुनरीक्षण प्राधिकारी एवं नायब तहसीलदार संगड़ाह के समक्ष व्यक्तिगत रूप से अथवा एजेंट के माध्यम से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी की गई अधिसूचना अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 07 अप्रैल को कर दिया गया है, जबकि पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों का निपटान 18 अप्रैल तक, तथा अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, अपीलों का निपटान अपीलीय प्राधिकारी द्वारा 27 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अप्रैल या उससे पूर्व किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी ने नगर पंचायत संगड़ाह के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें तथा यदि मतदाता सूची में त्रुटियों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति या दावे हों तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons