Home / News / दो गुटों के बीच खूनी झड़प…सोशल मीडिया पर वीडियो वायरस..

दो गुटों के बीच खूनी झड़प…सोशल मीडिया पर वीडियो वायरस..

दो गुटों के बीच खूनी झड़प…सोशल मीडिया पर वीडियो वायरस..

Asokatime’s… 5September

animal image

जिला मंडी के नगर परिषद क्षेत्र सुंदरनगर में दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई।लोगों और बच्चों ने भाग कर जान बचाई।

मामला नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-4 सलाह के नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस चौक बताया जा रहा है।

animal image

जहां स्थानीय ढाबा चलाने वाले दो गुटों के बीच मारपीट और ढाबे को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वीडियो में एक युवक द्वारा दूसरे युवक पर कुर्सी से हमला करता दिख रहा है। वहीं युवक द्वारा तैश में आकर ढाबे का शीशा तोड़ दिया गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान मौके पर महिलाएं मौजूद होने के बावजूद भी युवकों द्वारा एक दूसरे को भद्दी गालियां निकाली जा रही हैं।

वही स्थानीय प्रबुद्ध जनता ने पुलिस से इस प्रकार की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस थाना में शिकायत प्राप्त हुई है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons