Home / Himachal Pradesh / देव पालकी की रस्म निभाने नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री…जिला के लोगों में मायूसी… पढ़ें कैसा रहा मेले का प्रारंभ…

देव पालकी की रस्म निभाने नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री…जिला के लोगों में मायूसी… पढ़ें कैसा रहा मेले का प्रारंभ…

देव पालकी की रस्म निभाने नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री…जिला के लोगों में मायूसी… पढ़ें कैसा रहा मेले का प्रारंभ…

उद्योग मंत्री और उपाध्यक्ष विधानसभा विनय रहे उपस्थित…

animal image

Ashoka Times…31 October 2025

AQUA

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ रुपये लागत की पांच विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री के रेणुका मेले में नहीं आने पर लोगों में काफी मायूस देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन और नोहराधार में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सब मार्किट यार्ड चरण-1 का उद्घाटन किया। उन्होंने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली रेणुका जी-ददाहू बिरला सड़क, जल शक्ति विभाग उप-मंडल नोहराधार के अंतर्गत रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 17.89 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई सुविधा और ग्राम पंचायत भराड़ी, नोहराधार के गांव चोकन, ठांडी, हरिजन बस्ती चुमानु और कुदाग के लिए 94 लाख की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना रोंडी पुल का शिलान्यास किया।

AQUA

उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और अन्य गणमान्य माइना बाग में मौजूद थे।

उद्योग, श्रम एंव रोजगार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में भगवान परशुराम जी की पालकी को कंधा देकर विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक नाहन अजय सोलंकी व उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान परशुराम, माता रेणुका तथा मेले में आए क्षेत्रीय देवी-देवताओं को नमन कर आर्शिवाद प्राप्त किया। इसके उपरांत वह पारंपरिक दिव्य संगीत के प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उद्योग मंत्री ने श्री रेणुका जी प्रदर्शनी स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने देव घाट पहुंचकर श्री रेणुका माता जी की आरती में भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में नहीं पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू श्री रेणुका मेले में आएंगे सभी को इस बात की आशा थी। लेकिन वे देव पालकी की रस्म निभाने नहीं पहुंचे।.. आज सुबह 10:00 बजे से ददाहू स्कूल मैदान पर स्कूल के बच्चे व दूरदराज से आए लोग मुख्यमंत्री को देखने के लिए एकत्रित थे ।करीब 2:20 पर जब कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान और रेणुका विधायक विनय कुमार पहुंचे। तो सभी का दिल टूट गया क्योंकि सभी को मुख्यमंत्री के आने की चाह थी।मंत्री हर्षवर्धन चौहान और रेणुका विधायक व उपाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा देव पालकी को कंधा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons