Ashoka time’s…3 Feburary 26

HRTC बस HP 66A 2588 उत्तराखंड के क्वाणु के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई।बस में करीब 38 लोग सवार बताए गए हैं

हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्वाणु के पास शूदोई खड्ड में हुआ, जब बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि बस चौपाल-नेरवा से वाया विकासनगर(उत्तराखंड) होकर पांवटा साहिब की तरफ जा रही थी। बस में कुल 38 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

अब तक मिली सूचना के मुताबिक तीन यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 31 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर,निपुण जिंदल, प्रबंध निदेशक, HRTC ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोगों की मृत्यु की सूचना है। उन्होंने कहा कि निगम की टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के मुताबिक बस संकरी पहाड़ी सड़क पर एक अन्य वाहन को पास देने के दौरान किनारे की तरफ गई। इसी दौरान अचानक सड़क का डंगा (किनारा) धंस गया, जिससे बस संतुलन खो बैठी और सीधे खाई में लुढ़क गई।








