Home / Politics / दर्दनाक हादसा…नदी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत…

दर्दनाक हादसा…नदी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत…

दर्दनाक हादसा…नदी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत…

Ashoka Times…18 april 2025

animal image

गिरी नदी में डेढ़ वर्षीय बच्ची के डूब जाने से मौत हो गई। बच्ची की मां किसी काम से नदी किनारे गई थी जहां पर यह दर्दनाक हादसा पेश आया।

मिली जानकारी के अनुसार मां अपने घरेलू कार्य के कारण नदी किनारे गई थी। जहां खेलते-खेलते नन्ही बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई। जिस कारण पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई।

हालांकि तुरंत बच्ची को ददाहू अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने अस्पताल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली है।

श्री रेणुका जी थाना की प्रभारी प्रियंका चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोनू नामक व्यक्ति की पत्नी अपने बच्चों के साथ नदी पर गए हुए थे, जहां यह हादसा हो गया। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons