Home / News / दर्दनाक सड़क हादसा…करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी कार…चंडीगढ़ के एक दम्पति की मौ#त

दर्दनाक सड़क हादसा…करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी कार…चंडीगढ़ के एक दम्पति की मौ#त

दर्दनाक सड़क हादसा…करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी कार…चंडीगढ़ के एक दम्पति की मौ#त

Ashoka time’s…1 March 26

animal image

शिमला जिले में एक सड़क हादसे में चंडीगढ़ के एक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुमारसैन क्षेत्र के जब्बल नाले के पास शनिवार सुबह हुआ, जहां एक कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी।

पुलिस थाना कुमारसैन में दर्ज एफआईआर के अनुसार स्थानीय निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे अपने घर में सो रहे थे। तभी उन्हें किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर सड़क से नीचे जब्बल नाले में एक कार गिरी हुई दिखाई दी। वह मौके पर पहुंचे तो सफेद रंग की कार (HR98X 1948,थार) दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी मिली।

animal image

जांच में सामने आया कि कार चालक अंकुर राजपाल, पुत्र पृथ्वीराज राजपाल, निवासी सेक्टर-48ए चंडीगढ़, की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल महिला की पहचान उनकी पत्नी अपराजिता के रूप में हुई। कोटगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ठियोग अस्पताल में मेडिकल अधिकारी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons