Home / News / दर्दनाक बस हादसा…11 लोगों की मौत अन्य 25 घायल…

दर्दनाक बस हादसा…11 लोगों की मौत अन्य 25 घायल…

दर्दनाक बस हादसा…11 लोगों की मौत अन्य 25 घायल…

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…एलजी

animal image

Asokatime’s…. 14 September

जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके बरेरी नाले के पास एक मिनी बस के गहरी खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत और 25 घायल है। 

animal image

हादसा बस सौजियां से मंडी की तरफ जाते पेश हुआ।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

वही जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उनके ऑफिस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जारी अपने संदेश में कहा, ‘पुंछ के सौजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।’ एलजी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा के तौर पर देने की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons