Home / Crime/ Accident / दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या….

दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या….

दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या….

पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की छानबीन….

animal image

Asokatime’s… 23 September 

AQUA

हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत बेहड़वीं निवासी विनोद कुमार पुत्र विक्रम सिंह व उसकी पत्नी प्रीति ने बुधवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

AQUA

जब दोनों की तबीयत बिगड़ी तो घरवालों को जहरीला पदार्थ निगलने की बात का पता चली। परिजन उन्हें पहले सिविल अस्पताल भोरंज ले गए।यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया।

वहां से दोनों की की नाजुक हालत को देखकर उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान गुरुवार देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की छानबीनकी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *