Home / Crime/ Accident / ढुलाई ठेकेदार के ड्राइवर से मिली 200 किलो सरकारी उड़द दाल…

ढुलाई ठेकेदार के ड्राइवर से मिली 200 किलो सरकारी उड़द दाल…

ढुलाई ठेकेदार के ड्राइवर से मिली 200 किलो सरकारी उड़द दाल…

डिपो होल्डर और विभाग का नहीं कोई लेना-देना…

animal image

Ashoka Times….

पांवटा साहिब में सरकारी राशन ढोने के लिए रखे गए ठेकेदार के ड्राइवर से पुलिस ने 200 किलो उड़द दाल पकड़ी है जिसके बाद विभाग और डिपो होल्डर ने अपना पक्ष मिडिया में रखते हुए कहा कि इस सरकारी सामग्री से उनका कोई लेना देना नहीं है पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती के साथ निपटे।

पांवटा साहिब पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर 200 किलो सरकारी उड़द दाल और अन्य सामग्री बरामद हुई है वहीं यह दाल सरकारी डिपो तक राशन पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के ड्राइवर के घर से मिली है जिसके बाद विभाग और डिपो होल्डर स्नेह ठेकेदार के इस चालक पर कार्रवाई करने को भी कहा है।

डिपो होल्डर के अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने जो 200 किलो के करीब दाल और अन्य सामग्री पकड़ी है वह सरकारी राशन ढोने वाले ठेकेदार के ड्राइवर के यहां से मिली है जिसमें डिपो होल्डर्स की कोई संलिप्तता नहीं है उन्होंने बताया कि सरकारी डिपो तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार द्वारा नियुक्त ठेकेदारों को दी जाती है वही सरकारी राशन डिपो तक पहुंचाते हैं इस दौरान बीच में वह अगर कुछ गलत करते हैं तो उसकी जिम्मेदारी डिपो होल्डर्स पर नहीं डाली जा सकती।उन्होंने बताया कि अक्सर जब उनके डिपो में सरकारी राशन पहुंचता है हमेशा सामान कम पहुंचता यानी राशन घटता है कई बार डिपो तक फटे कटे् पहुंचते हैं बावजूद इसके लोगों को राशन पूरा करके देना पड़ता है।

वहीं दूसरी ओर फूड इंस्पेक्टर पांवटा साहिब राजेंद्र सिंह ने बताया जो 200 किलो दाल पकड़ी गई है वह सरकारी राशन को डिपो तक पहुंचाने के लिए रखे गए ठेकेदार के ड्राइवर से मिली है विभाग का इस चोर बाजारी से कोई लेना देना नहीं है पुलिस सख्ती से ऐसे लोगों के साथ निपटें ताकि भविष्य में गरीब लोगों के राशन पर इस तरह की गिद्ध दृष्टि ना डाली जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *