Ashoka time’s…3 july 25

दिनांक 03.07.2025 को पर्यावरण संरक्षण पर डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । चित्रकला प्रतियोगिता का विषय था पेड बचाव धरती बचाव।
इसमें कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया । इसमें कक्षा पहली से दूसरी के विद्यार्थियों का प्री प्राइमरी वर्ग , कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों का प्राइमरी वर्ग । कक्षा छठी से आठवीं तक जूनियर वर्ग और कक्षा नौवी से दसवीं तक वर्ग बनाया गया था ।

इसमें प्री प्राइमरी वर्ग में अन्वी शर्मा ने प्रथम ,आदित्य राणा ने द्वितीय और अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्राइमरी वर्ग पलक प्रथम , गौरव ने द्वितीय और माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । जूनियर वर्ग में साक्षी प्रथम , दृष्या ने द्वितीय और हर्षित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सीनियर वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम , सुहानी ने द्वितीय और नौंवी कक्षा की सुहानी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने बताया कि डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में समय-समय पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवायी जाती है। ये प्रतियोगिता भी इसी का एक हिस्सा है। विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति चेतना जगे और वह प्रकृति के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी को निभाये इस प्रकार की प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल , समस्त स्टाॅफ और समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे ।
प्रधानाचार्य
डी0ए0वीएन0
पब्लिक स्कूल ददाहू
जिला सिरमौर हि0प्र0 -173022
9418182257, 9816852257









