Home / News / जिला सिरमौर को आगे बढ़ाना है तो मिलकर काम करें अधिकारी – उपायुक्त

जिला सिरमौर को आगे बढ़ाना है तो मिलकर काम करें अधिकारी – उपायुक्त

जिला सिरमौर को आगे बढ़ाना है तो मिलकर काम करें अधिकारी – उपायुक्त

Ashoka Times…4 October 

animal image

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी एक टीम की तरह दिन-रात कार्य करते हैं। अगर अधिकारी इसी प्रकार अपना काम संजीदगी से करेंगे और अन्य कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करेंगे तो जिला और आगे बढ़ेगा।

AQUA

उपायुक्त आज यहां बचत भवन में आयोजित हिमाचल प्रदेश अराजपात्रीत कर्मचारी संघ सिरमौर की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपायुक्त ने कर्मचारी संघ बैठक में जिला के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगो को सुना और उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा जो निर्णय सरकार के स्तर पर होने हैं उन्हें प्रदेश सरकार को प्रेषित करने को कहा।

AQUA

उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन एवं सहायक आयुक्त रजनेश कुमार ने क्रमवार मदों को पढ़ प्रधान हिमाचल प्रदेश अराजपात्रीत कर्मचारी संघ सिरमौर राजेन्द्र बब्बी ने उपायुक्त तथा उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया तथा महा सचिव आकाश बिश्नोई ने धन्यवाद किया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *