Home / News / चोरों ने एक साथ चार घरों से लाखों के आभूषण व जेवरात सहित नकदी पर किया हाथ साफ…

चोरों ने एक साथ चार घरों से लाखों के आभूषण व जेवरात सहित नकदी पर किया हाथ साफ…

चोरों ने एक साथ चार घरों से लाखों के आभूषण व जेवरात सहित नकदी पर किया हाथ साफ…

Ashoka time’s…27 November

animal image

सदर थाना ऊना के तहत चलोला में अज्ञात शातिरों ने एक साथ चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों के आभूषण व जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ किया है।

वारदात के दौरान चारों ही परिवार के सदस्य बाहर थे। इनमें से एक घर की ग्रिल तोड़ी गई, तो अन्य के ताले तोड़े गए हैं। एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के चलते गांव में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में रिया निवासी चलोला ने बताया कि बीती रात को अपने रिश्तेदार के पास गई हुई थी, जब वापिस लौटी तो देखा कि घर के ताला टूटा हुआ। अंदर जाकर देखने पर पाया कि सामान बिखरा हुआ है, और गहने सहित करीब 20 हजार रुपये की नगदी गायब है। वहीं तारा देवी ने बताया कि वह तीर्थ यात्रा पर गई हुई थी। लौटने पर पाया कि घर के ताले तोड़ शातिर आभूषण व 15 हजार रुपये चुरा ले गए हैं। वहीं फौजी रमन कुमार के घर से शातिरों ने आभूषण सहित 30 से 40 हजार रुपये की नकदी चुराई है।

रमन कुमार ने बताया कि अभी-अभी भाई की शादी हुई थी और गहने व अन्य जेवरात घर में ही थे, जो शातिर अपने साथ ले गए हैं। वहीं पवन कुमार के घर की ग्रिल तोड़कर चोर चांदी की पायल व सिक्के चुराने में सफल रहे हैं। पवन कुमार भी परिवार सहित चंडीगढ़ गए हुए थे। एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस शिकायत के बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons