चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई…34.440 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 5 गिरफ्तार…
Ashoka time’s…10 April 26
जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 34.440 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर अंतर-राज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
मतियाना क्षेत्र में बोलेरो कैंपर से चार आरोपियों—चांद प्रकाश, विजय कुमार, अभिषेक और कैलाश—को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ।जांच के दौरान नेटवर्क के सप्लायर शिवदेव सिंह निवासी मानसा (पंजाब) को भी गिरफ्तार कर ठियोग लाया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।







