Home / Crime/ Accident / चंदन को ढूंढने में करें मदद…अचानक लापता हुआ छठी कक्षा का बच्चा…

चंदन को ढूंढने में करें मदद…अचानक लापता हुआ छठी कक्षा का बच्चा…

चंदन को ढूंढने में करें मदद…अचानक लापता हुआ छठी कक्षा का बच्चा…

Ashoka Times…25 June 2025

animal image

पांवटा साहिब निहालगढ़ में क्रिकेट खेलने निकला बच्चा अचानक लापता हो गया । उसके मां-बाप ने सोशल मीडिया और पुलिस से जल्द उसे ढूंढने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल के निहालगढ़ गांव से छठी कक्षा में पढ़ने वाला चंदन कुमार नामक एक बालक सोमवार शाम से लापता हो गया है। चंदन के पिता ने बताया कि उनका बेटा घर से क्रिकेट खेलने निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा है।

परिवार के सदस्य चंदन के लापता होने के बाद से बेहद तनाव में हैं और पिछले दो दिनों से भूखे प्यासे चंदन के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पिता ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मदद की अपील की है।

चंदन कुमार के पिता ने बताया कि अगर किसी के पास उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी है, तो वह 9317405563 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस भी चंदन की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कोई सूचना उपलब्ध नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons