Home / News / गहरी खाई में समाई पिकअप…दर्दनाक हादसा

गहरी खाई में समाई पिकअप…दर्दनाक हादसा

गहरी खाई में समाई पिकअप…दर्दनाक हादसा

3 लोगों की मौके पर मौत….

animal image

Asokatime’s…5 October 

उपमंडल संगड़ाह के साथ लगते गांव टिकरी में मंगलवार देर रात एक पिकअप (HP71 1664) खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान ईश्वर, राम स्वरूप व गीता राम निवासी टिकरी के रूप में हुई है।

पिकअप संगडाह से टिकरी सरकारी सीमेंट लेकर जा रही थी। इसी दौरान टिकरी रोड पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शवों को खाई से बाहर निकला।

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद  शवों को  परिजनों  के हवाले कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons