Home / News / कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावरों ने गला काट की हत्या…

कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावरों ने गला काट की हत्या…

कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावरों ने गला काट की हत्या…

कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावरों ने गला काट की हत्या…

Ashoka time’s…13 april 26

हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद के सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती रोजाना की तरह सुबह कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही उस पर हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि इस जघन्य हत्याकांड को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा। संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग भय और आक्रोश में हैं तथा प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons