Home / News / किकरी पार्क संगड़ाह में तेंदुए ने पांच बकरियों का शिकार…

किकरी पार्क संगड़ाह में तेंदुए ने पांच बकरियों का शिकार…

किकरी पार्क संगड़ाह में तेंदुए ने पांच बकरियों का शिकार…

27 लाख का पार्क फेंसिंग टूटने से बना पशुओं कुछ चरागाह

animal image

Ashoka time’s…28 Feburary 26 

किंकरी देवी पार्क संगड़ाह में शुक्रवार को तेंदुए ने दिन दहाड़े मंडोली गांव के इन्द्र सिंह की 3 बकरियों को अपना शिकार बनाया। निवर्तमान पंचायत प्रधान विक्रम सिंह तथा इंद्र सिंह ने बताया की, मंडोली गांव के जंगल से बकरियां चरते-चरते पार्क में पहुंची, जहां तेंदुए ने इन पर हमला किया।

animal image

उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह के चीफ फार्मासिस्ट नरेश कुमार ने बताया कि, अब तक मिली 2 बकरियों का पोस्टमार्टम किया गया है और तीसरी घायल बकरी का इलाज किया गया। इसके अलावा अन्य दो बकरियां ग्रामीणों के अनुसार अब तक नहीं मिली है। गौरतलब है कि, करीब 27 लाख की लागत से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी की स्मृति में बना यह अधूरा पार्क फैंसिंग व गेट टूटने अथवा तोड़े जाने से पशुओं की चारागाह व नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। खंड विकास अधिकारी संगड़ाह नेहा नेगी के अनुसार पार्क के लिए उपलब्ध 27 लाख रुपए का बजट खर्च हो चुका है और अतिरिक्त राशि मिलना शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons