
Ashoka Times…17 September 2025
18 सितंबर वीरवार को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब द्वारा बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि दिनांक 18/09/2025 दिन सीवर को 132KV के उपकेन्द्र गोंदपुर में आपात कालीन कार्य के निपटान हेतु वरिष्ठ अधिसाशी अभियन्ता, प्रणाली शाखा, नाहन द्वारा शट डाउन प्रस्तावित किया गया है।
जिसके अंतर्गत 132/33/11 KV सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11kv गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र), 33 kv बद्रीपुर, 33 kv पुरुवाला, 33 kv सतौन, 33 kv नघेता, 33 kv कफोटा, 33 kv शिलाई, 33 kv रामपुरघाट, 33kv पांवटा साहिब लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने आम जनता से इस दौरान सहयोग की अपेक्षा की है।