Home / News / ओलावृष्टि से सेब बागवानों और किसानों को करोड़ों का नुकसान..

ओलावृष्टि से सेब बागवानों और किसानों को करोड़ों का नुकसान..

ओलावृष्टि से सेब बागवानों और किसानों को करोड़ों का नुकसान..

ओलावृष्टि से सेब बागवानों और किसानों को करोड़ों का नुकसान…

Ashoka time’s…8 april 26 

सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में विशेष तौर पर सिरमौर जिला में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से सेब बागवानों और मटर की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों, विशेषकर सिरमौर, शिमला और आसपास के कृषि व बागवानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब और मटर की फसलों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
मेलाराम शर्मा ने कहा कि सेब व नगदी फसलें इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हजारों परिवार अपनी आजीविका इसके माध्यम से चलाते हैं। ऐसे समय में जब बागवानों और किसानों को तत्काल राहत की आवश्यकता है, कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि
“जब किसान और बागवान संकट में है, तब सरकार मौन है—यह संवेदनहीनता नहीं तो और क्या है?”
उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में किसान का जायजा लेने के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सके और बागवानों को शीघ्र मुआवजा दिया जा सके।
मेलाराम शर्मा ने कहा कि इन दिनो सेब की फसल फ्लावरिंग स्टेज में थी, मटर की फैसले मार्केटिंग के लिए तैयार है जिस पर ओलावृष्टि का सीधा प्रभाव पड़ा है और आने वाले पूरे सीजन की पैदावार पर संकट मंडरा चुका है। इसके बावजूद सरकार की ओर से न तो कोई ठोस राहत पैकेज घोषित किया गया है और न ही कोई गंभीर पहल दिखाई दे रही है।
उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा,
“यह सरकार केवल घोषणाओं और दिखावे में व्यस्त है, जबकि जमीन पर किसान बर्बादी झेल रहा है।”
अंत में उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र नुकसान का जायजा लेकर राहत और मुआवजे की घोषणा नहीं की, तो भाजपा इस मुद्दे को सड़कों पर उठाएगी और किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons