Home / News / ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में 339वें होला मोहल्ला पर निकाला भव्य नगर कीर्तन…

ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में 339वें होला मोहल्ला पर निकाला भव्य नगर कीर्तन…

ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में 339वें होला मोहल्ला पर निकाला भव्य नगर कीर्तन…

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

animal image

Ashoka time’s…6 March 

पोंटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब द्वारा होला मोहल्ला के उपलक्ष में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। विशाल नगर कीर्तन मेन बाजार से होते हुए बद्रीपुर चौक और वहां से वापस बाजार होते गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर समाप्त हुआ।

animal image

पंज प्यारों की अगुवाई में निकले कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को पालकीनुमा वाहन पर सजाया गया था।

भव्य नगर कीर्तन दोपहर 1 बजे आरंभ होकर देर शाम को गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचा। इस दौरान आसपास क्षेत्र के विभिन्न गुरुद्वारों से संगत शामिल हुई। वहीं, गुरुद्वारों के कीर्तनी व रागी जत्थों ने गुरु शब्दों से संगत को निहाल किया। कीर्तनी जत्थों ने संगत को होला मोहल्ला के निकाले जाने वाले नगर कीर्तन का महत्व भी बताया। समाप्ति पर गुरुद्वारा साहिब में अटूट प्रसाद बांटा गया।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रभंधक कमेटी के मैनेजर जगीर सिंह ने बताया की गुरुदवरा पांवटा साहिब में 339वां होला महल्ला बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा। जिसके चलते सोमबार को नगर कीर्तन निकला गया। उन्होंने बताया की 7 मार्च मंगलवार को खुले पंडाल में कवी दरबार सुबह 9 बजे सांय 4 बजे तक सजेगा व इसी पंडाल में रात को 8 बजे दोबारा कवी दरबार सजेगा जिसमे दूसरे राज्यों से कवि आकर अपनी कविताएं सुनाएंगे।

8 मार्च होली के दिन सुबह 10 बजे निशान साहिब की सेवा सुबह 9 बजे की जाएगी व अमृत संचार 10 बजे होगा।

आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा…

भाखड़ा नहर में डूबने से हिमाचल के दो युवकों की मौत.. क्षेत्र में शौक़ की लहर

सोमनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग….

रेणुका में 55 वर्षीय व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला…बुरी तरह से घायल

अवैध खनन…आखिर कौन किसके लिए कर रहा अवैध खनन… पढ़िए पर्दे के पीछे की कहानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons