Home / Crime/ Accident / एचआरटीसी की बस अनियंत्रित…8 की मौत 21 गंभीर घायल… बड़ा सड़क हादसा 

एचआरटीसी की बस अनियंत्रित…8 की मौत 21 गंभीर घायल… बड़ा सड़क हादसा 

एचआरटीसी की बस अनियंत्रित…8 की मौत 21 गंभीर घायल… बड़ा सड़क हादसा 

ASHOKA TIMES…24 July 2025

animal image

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है जहां पर एचआरटीसी की बस सड़क से उतर कर गहरे खेतों में चली गई। अनियंत्रित बस में बैठे आठ लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। वही 21 के करीब गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

AQUA

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात यात्रियों की माैत हो गई है। चालक-परिचालक समेत 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में चार महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। दो घायल महिलाओं ने मेडिकल काॅलेज नेरचौक में उपचार के दौरान दम तोड़ा। घायलों का सरकाघाट अस्पताल व नेरचाैक मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए कंडक्टर सहित छह लोगों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें …. पांवटा सिविल अस्पताल में 

AQUA

http://www.ashokatimes.com/आपातकालीन-वार्ड-से/ 

घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहाैल ….

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सरकाघाट व पुलिस थाना की टीम माैके के लिए रवाना हुई। घायलों को एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुटे रहे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहाैल रहा। जानकारी के अनुसार हादसे के दाैरान बस में चालक-परिचालक के साथ 29 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जताया शोक

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी बस के खाई में गिरने से अब तक सात लोगों के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उपचार दिलाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए।

एम्स बिलासपुर में घायलों से मिले डिप्टी सीएम….

परिवहन निगम बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गुरुवार दोपहर एम्स बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों का कुशलक्षेम जाना और परिजनों से भी बात की। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से पीड़ितों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कंडक्टर सहित छह लोगों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। अग्निहोत्री ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उचित सहायता का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *