Home / News / एक बड़ी चट्टान मकान की छत पर आ गिरी.. क्षतिग्रस्त हुआ मकान

एक बड़ी चट्टान मकान की छत पर आ गिरी.. क्षतिग्रस्त हुआ मकान

एक बड़ी चट्टान मकान की छत पर आ गिरी.. क्षतिग्रस्त हुआ मकान

लाखों का नुकसान…

animal image

Asokatime’s… 19 September 

सिरमौर जनपद में बारिश के चलते सोमवार दोपहर राजगढ़ उपमंडल के कोठिया गांव में अचानक ही भूस्खलन हुआ। 

animal image

मिली जानकारी के अनुसार लैंड स्लाइड में एक बड़ी चट्टान खिसक कर मकान की छत पर आ गिरी जिसकारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

रक्षा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि  जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय वह बाजार गई हुई थी। मकान में रह रहे किराएदार भी लैंड स्लाइड की आवाज सुनते ही घर से बाहर निकल गए।

वही, रक्षा देवी के बताया कि उन्होंने पाई-पाई जोड़कर मकान का निर्माण किया था।

उधर, राजगढ़ प्रशासन के मुताबिक 10 लाख 55 हजार का नुकसान आंका गया है। कार्यवाहक एसडीएम कपिल तोमर ने भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons