Home / Crime/ Accident / एक दूसरे को घायल कर थाने पहुंचें नशा तस्करों के लोग…

एक दूसरे को घायल कर थाने पहुंचें नशा तस्करों के लोग…

एक दूसरे को घायल कर थाने पहुंचें नशा तस्करों के लोग…

शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और माहौल…

animal image

Ashoka Times….26 June 2025

AQUA

पांवटा साहिब में धीरे-धीरे कानून व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। नशा तस्कर सड़कों पर एक दूसरे के खून की होली खेलने को तैयार है। बीती रात दो घायल लोगों को अस्पताल लाया गया सूत्रों की माने तो दोनों बड़े नशा तस्करों के लोग थे।

राहुल नाम के युवक ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है । उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने शाम को उसपर जानलेवा हमला किया । यही नहीं उसके ₹1500 भी छीन लिए, आरोपियों ने उसको बहुत बुरी तरह पीटा है करीब 8 बजे आधा दर्जन से अधिक युवको ने उसके ऊपर लाठियां तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया हैं पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल करा कर शिकायत दर्ज कर ली है तथा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरे घायल का नाम पता पुलिस ने भी नहीं बताया है।

AQUA

बताया जा है नशा तस्करी को लेकर पुरानी रंजिश को लेकर यह सारी लड़ाई एक दूसरे के लोगों पर लगातार हमले की बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने में गैंगवार की ये तीसरी वारदात है जिसमें झूठे मुकदमे और शहर का माहौल बिगड़ने में नशा तस्कर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पांवटा साहिब में दो बड़े नशा तस्कर एक दूसरे की सत्ता को खत्म कर अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए यह झगड़ा करवा रहे हैं। सपना की बात यह है कि दोनों ही नशा तस्करों के पीछे राजनीतिक लोगों का हाथ है जिसके कारण पुलिस सीधी कार्रवाई करने से बचती नजर आ रही है और शहर का माहौल खराब होता जा रहा है।

वहीं पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार के चलते झूठे मुकदमों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर के लोगों का कहना है कि जो असली पीड़ित है उनके मुकदमे दर्ज नहीं किये जा रहे भ्रष्टाचार कर झूठे मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं । बताया जा रहा है कि अगर आपकी जेब में पैसा है तो आसानी से बिना सबूत, बिना गवाह, बिना जांच, के किसी पर भी फर्जी मुकदमा दर्ज करवा सकते हैं। ऐसे कई मुकदमे सामने आए जिसमें ना तो कोई सबूत था ना कोई गवाह पुलिस ने जांच करने की बजाय सीधे मुकदमें दर्ज कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *