Home / News / ऊर्जा मंत्री 06 व 07 सितम्बर को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर*

ऊर्जा मंत्री 06 व 07 सितम्बर को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर*

ऊर्जा मंत्री 06 व 07 सितम्बर को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर*

Asokatime’s… 5September 

animal image

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 06 व 07 सितम्बर 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न उद्घाटन करेंगे तथा पांवटा साहिब में बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

animal image

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 06 सितंबर को प्रातः 09.30 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोंदपुर का शुभारंभ करेंगे तथा प्रातः 10.30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला अमरकोट, ग्राम पंचायत अमरकोट का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11.30 से 02.00 बजे तक चैंबर ऑफ कॉमर्स गोंदपुर में चैंबर ऑफ कॉमर्स व ट्रक यूनियन पांवटा साहिब की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ऊर्जा मंत्री दोपहर 02.30 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला किशनकोट, ग्राम पंचायत अजौली का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री सांय 03.30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला बांगरन, ग्राम पंचायत फुलपुर का उद्घाटन करेंगे तथा सायं 04.30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला खोड़ोवाला, ग्राम पंचायत गोरखुवाला का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 07 सितंबर 2022 को सायं 03.30 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुज्जर बस्ती छल्लूवाला, ग्राम पंचायत अजौली का शुभारंभ करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons