Home / News / ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कर रहे ताबड़तोड़ झूठे शिलान्यास : हरप्रीत रतन 

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कर रहे ताबड़तोड़ झूठे शिलान्यास : हरप्रीत रतन 

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कर रहे ताबड़तोड़ झूठे शिलान्यास : हरप्रीत रतन 

लगातार पावर कटों से लोग परेशान…

animal image

Ashoka Times…

AQUA

जिला कांग्रेस महासचिव हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ताबड़तोड़ झूठे शिलान्यास करने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने पांवटा साहिब में जारी एक बयान में कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को पूरे पांच साल तो पांवटा साहिब शहर की याद नही आई, अब जब आदर्श चुनाव आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है तो वे नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पार्कों के झूठे शिलान्यास कर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।

AQUA

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश का स्थानीय विधायक चौधरी सुखराम को प्रदेश का ऊर्जा मंत्री नियुक्त किए जाने पर जनता को उम्मीद थी की उनके अनुभव का इलाके की जनता को लाभ मिलेगा और वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। लेकिन इसके विपरीत उनके कार्यकाल में इलाके में लगातार पावर कटों से लोग तंग आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री पांवटा साहिब की जनता को गुमराह करने का प्रयास न करें जनता उनकी कार्यक्षमता और चहेतों को लाभ

पहुंचने की नियत को जनता अच्छी तरह जान चुकी है और आने वाले विधान सभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

पांवटा में नशा माफिया के खिलाफ नारेबाजी…पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी…WATCH VIDEO

नीट की परीक्षा में चमका गुरु नानक मिशन स्कूल का नाम…

संतान सुख को लेकर ददाहू अस्पताल में एक दिवसीय कैंप…

मां का इकलौता बेटा हुआ लापता… पुलिस (police) और सोशल मीडिया (social media) से लगाई गुहार….

10 जवानों को ले जा रही आइटीबीपी की बस अनियंत्रित हो खाई में गिरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *