Home / News / उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के नजदीकी “ऋषभ” होंगे पांवटा साहिब के नए तहसीलदार….

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के नजदीकी “ऋषभ” होंगे पांवटा साहिब के नए तहसीलदार….

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के नजदीकी “ऋषभ” होंगे पांवटा साहिब के नए तहसीलदार….

Ashoka Times…

animal image

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 11 तहसीलदार और चार नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में सरकार की तरफ से सोमवार को अधिसूचना जारी की गई है।

तहसीलदार ऋषभ शर्मा जो की उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के बेहद नजदीकी बताए जाते हैं वह पांवटा साहिब के तहसीलदार होंगे। ऋषभ शर्मा सतौन के निवासी हैं उनके पिता रामेश्वर शर्मा हर्षवर्धन चौहान के करीबी बताए जाते हैं। वही बता दें कि ऋषभ शर्मा काफी यंग ऑफिसर है बता दें कि पांवटा साहिब राजस्व के मामले में प्रदेश भर में  टाॅप 10 तहसीलों में शुमार है हालांकि इस क्षेत्र को वह अच्छे से हैंडल कर पाएंगे क्योंकि वह यहां की स्थितियों से काफी अच्छी तरह से वाकिफ है।

animal image

पुर्व तहसीलदार वेद प्रकाश सुंदरनगर के तहसीलदार होंगे इसके अलावा अनिल कुमार ठियोग, राजेश कुमार नेगी मूरंग किन्नौर, विनोद कुमार एचपीएससीएसटी विकास निगम सोलन, सतिंदर जीत नौहराधार, संजीव गुप्ता शिमला ग्रामीण, कपिल तोमर आईआरएसए स्टांप सेल सचिवालय शिमला, हीरालाल घेजटा शिमला शहरी, सुमेध शर्मा हिमुडा शिमला और धर्म पाल को बड़सर तैनात किया गया है।

पांवटा साहिब पहुंचा TIGER…! RO wildlife ने उठाए FOOTPRINT….

इसके अलावा तहसीलदार वीना ठाकुर और कैलाश के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। सरकार ने इन सभी तहसीलदारों को तैनाती के नए स्थान पर जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons