Home / Crime/ Accident / अवैध शराब बरामद पुलिस ने किया दो लोगों पर मामला दर्ज…पुरूवाला पुलिस की कार्रवाई 

अवैध शराब बरामद पुलिस ने किया दो लोगों पर मामला दर्ज…पुरूवाला पुलिस की कार्रवाई 

अवैध शराब बरामद पुलिस ने किया दो लोगों पर मामला दर्ज…पुरूवाला पुलिस की कार्रवाई 

Ashoka Times…5 julay 2026

animal image

पोंटा साहिब के पूरूवाला में दो अलग-अलग लोगों से पुलिस ने अवैध तरीके से बनाई गई शराब बरामद की है। इस दौरान दो लोगों पर मामले भी दर्ज किए गए हैं

AQUA

पुलिस द्वारा नशा व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को प्रभारी पुलिस थाना पुरुवाला अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त व यातायात चैकिंग के लिये जवालापुर, निहालगढ आदि का रवाना थे, दौराने गश्त शामपुर जवालापुर क्षेत्र में मौजूद थे । तभी विश्वसनीय सुत्रो से सूचना मिली कि हेम राज निवासी नारीवाला, तहसील पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर घर के साथ ही जंगल में जाने वाले रास्ता में अवैध शराब बेचता है, अगर चैक किया जाये तो वहां पर शराब बेचता हुआ पकडा जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी हेम राज उपरोक्त के कब्जा से 5 लीटर अवैध शराब कशीदशुदा ब्रामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिस आधार पर आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका अनवेषण जारी है।

ये भी पढ़ें …पांवटा साहिब में कथित महिला पत्रकार ने करवाया छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज…!*

AQUA

http://www.ashokatimes.com/पांवटा-साहिब-में-कथित-महि/ 

इसी सिलसिले में एक अन्य मामले में भी शुक्रवार को प्रभारी पुलिस थाना पुरुवाला ने अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त व यातायात चैकिंग के दौरान विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रामा नन्द निवासी गाँव निहालगढ़ तहसील पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर के घर से 5 लीटर नाजायज शराब कशीदशुदा ब्रामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस आधार पर आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका अनवेषण जारी है। अवैध शराब का धन्धा करने वालों की धरपकड़ के लिये सिरमौर पुलिस का अभियान आईन्दा भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *