पिकअप में फंसा रहा चालक….

Asokatime’s…. 13 September

जिला सोलन में मंगलवार सुबह एक सेब से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
बताया जा रहा है कि कि पिकअप शिमला की ओर से सेब लेकर परवाणु की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान कोटी में एक तीखे मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।और चालक पिकअप में ही फंस गया और बेहोश हो गया।
वहीं दूसरे वाहन चालक द्वारा पिकअप चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया साथ ही पुलिस व फोर लाइन की हेल्पलाइन सर्विस को फोन करके सूचित किया गया।









