Home / Uncategorized / *अधिकारी जान लें कि सरकारें आती जाती रहती हैं, भावनाएं कुचलने का प्रयास न करें : जयराम ठाकुर…

*अधिकारी जान लें कि सरकारें आती जाती रहती हैं, भावनाएं कुचलने का प्रयास न करें : जयराम ठाकुर…

*अधिकारी जान लें कि सरकारें आती जाती रहती हैं, भावनाएं कुचलने का प्रयास न करें : जयराम ठाकुर…

बिंदल और चीमा के बीच बहस….कहीं अहम की लड़ाई तो नहीं बन गई…

animal image

Ashoka Times….18 June 2025

AQUA

पांवटा साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 97% हिंदुत्व को हराने की उस मानसिकता से बाहर ही नहीं निकल पाए हैं। पुलिस–प्रशासन यह जाने ले कि सरकारें आती–जाती रहती हैं।

उन्होंने कहा कि एक मंत्री घटिया ब्यान दे रहा है, जिसका हम जिक्र भी यहां नहीं कर सकते हैं। जिले से जुड़े मंत्री को तो पुलिस–प्रशासन को साफ–साफ यह कहना चाहिए था कि पहले बिटिया को खोज कर लाओ बाकी बातें बाद में होगी। लेकिन यहां तो संरक्षण दिया जा रहा है। जब भावनाएं आहत होंगी तो एक बाप क्या करेगा? उन्होंने कहा कि पुलिस को पता था कि लड़की कहां है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद ऐसे हालत बने। भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और हमारे विधायक सुखराम चौधरी ने लोगों को शांत करवाने का काम कर रहे थे उन पर ही हत्या करने की कोशिश का मुकदमा लिख दिया गया। जो पुलिस बिटिया को खोजकर लाने के नाम पर सोई पड़ी थी अब सरकार के कहने पर दिन–रात बिटिया के समाज से जुड़े लोगों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही है। दूसरी तरफ से जिन लोगों ने छतों से पत्थर चलाए उनमें से कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई?कितने लोगों को जेल भेजा गया है। सरकार और प्रशासन सत्ता का अहंकार त्यागे और पीड़ित पर ज्यादती बंद करे, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

AQUA

जयराम ठाकुर ने कहा कि जो भी हुआ है उसके लिए एकमात्र दोषी सरकार और प्रशासन है। जहां भी हिंदू समाज के मान–सम्मान और स्वाभिमान की बात आती है तो प्रशासन साजिशें रचने लगता है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करता है। संजौली में भी जब प्रशाशन द्वारा अवैध घोषित की गई मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन हुआ तो ढाई किलो का पत्थर जो न चला और न किसी को लगा उसको भी पुलिस के ‘शूरमा‘ डॉक्टर के पास ले जाकर लिखवाया कि इससे लगने पर जान जा सकती है। इसी तरह से जब शिमला में विधान सभा के पास मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास कुछ अराजक तत्वों ने सरकार और प्रशासन के संरक्षण में किया तो मंदिर बचाने वाले लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की साजिश रची गई। अब पोंटा साहिब में भी पीड़ित परिवार को ही फंसाने के लिए इसी तरह की साजिश की जा रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा है कि अब तक जिन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है उन्हें तत्काल रिहा किया जाए और गिरफ्तारी का यह सिलसिला बंद किया जाए। हिंदू समुदाय पर किया गया मुकदमा वापस लिया जाए। सत्ता के संरक्षण में पुलिस–प्रशासन काम करना बंद करे,

सिरमौर, भाजपा जिला सिरमौर द्वारा जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के नाते नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने की। इस सभा में सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चैधरी, विधायिका रीना कश्यप, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला परिषद, नगर परिषद व भाजपा के जिला सिरमौर के सभी नेताओं ने इस सभा में भाग लिया। पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने व ईलाकावासियों ने रामलीला मैदान में हुई इस सभा में शिरकत की।

राजीव बिंदल ने बनाया मामूली बहस को अहम का मुद्दा….

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने एसडीएम गुंजीत चीमा के साथ हुई मामूली बहस को अहम का मुद्दा बना लिया है । जबकि लड़की कोर्ट में पहले ही बयान दे चुकी है कि वह बालिग है और अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी ना तो उसने कोई धर्म परिवर्तन किया है और ना ही कोई गलत काम, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि देश और प्रदेश संविधान और कानून के साथ चलेगा ना कि उनके साथ जो देश और प्रदेश का माहौल खराब करने पर तूले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons