Home / News / सिरमौर के हर्ष को उद्योग मंत्री विक्रमादित्य को पीडब्ल्यूडी पोर्टफोलियो आवंटित….

सिरमौर के हर्ष को उद्योग मंत्री विक्रमादित्य को पीडब्ल्यूडी पोर्टफोलियो आवंटित….

सिरमौर के हर्ष को उद्योग मंत्री विक्रमादित्य को पीडब्ल्यूडी पोर्टफोलियो आवंटित….

पढ़िए और किसको कौन सा मिला पोर्टफोलियो….

animal image

Ashoka Times…12 January 

हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आखिर 4 दिनों के बाद मंत्रियों के पोर्टफोलियो आवंटन कर दिए हैं।

animal image

इस दौरान उन्होंने जिला सिरमौर के हर्षवर्धन चौहान को उद्योग मंत्री बनाया तो शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य को अहम पद पीडब्ल्यूडी विभाग दिया गया है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अचानक विपक्ष सहित पूरे हिमाचल को चौंका दिया जब उन्होंने अपने मंत्रियों को उनके पोर्टफोलियो बांटे इस दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति ट्रांसपोर्ट और भाषा कला एवं सांस्कृतिक विभाग का दायित्व सौंपा गया है धनीराम शांडिल को हेल्थ मिनिस्टर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और लेबर एंड एंप्लॉयमेंट विभाग दिया गया चंद्र कुमार को कृषि और पशुपालन, हर्षवर्धन चौहान को उद्योग के अलावा पार्लियामेंट्री अफेयर्स व आयुष सौंपा गया है जगत सिंह नेगी को राजस्व बागवानी और जनजातीय विकास विभाग दिया गया रोहित ठाकुर को उच्च व प्रारंभिक शिक्षा तकनीकी शिक्षा, अनिरुद्ध सिंह को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग और विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग सौंपा गया है।

सरकार ने दोपहर के वक्त एक आदेश जारी किया था जिसमें लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य भाग देखने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने साथ सीपीएस संजय अवस्थी को अटैच किया था लेकिन देर शाम जारी आदेशों में दोनों विभाग सांडिल और विक्रमादित्य सिंह को दे दिए गए।

वही अब मुख्यमंत्री की बैठक 13 जनवरी को ऑफिस पर हो सकती है जहां पर ओ पी एस को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है वही बता दें कि जिला सिरमौर को एक बार फिर मंत्री पद से नवाजा गया है सिलाई के साथ-साथ पावटा पच्छाद रेणुका सभी विधानसभाओं को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सामान विकास प्रदान करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons