Home / Education / नीट की परीक्षा में चमका गुरु नानक मिशन स्कूल का नाम…

नीट की परीक्षा में चमका गुरु नानक मिशन स्कूल का नाम…

नीट की परीक्षा में चमका गुरु नानक मिशन स्कूल का नाम…

अक्षत सिंघल ने 98.6% के साथ हासिल किया बेहतरीन रैंक…

animal image

निदेशक स्वर्गीय बीएस सैनी को भावभीनी श्रद्धांजलि…

ASHOKA TIME’S…8 September

animal image

नीट की परीक्षा में अक्षत सिंघल ने एक बार फिर गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का नाम चमकाया है यह वही बच्चा है जिसने प्रदेश भर में प्लस टू के दौरान दूसरे स्थान पर रहने का गौरव प्राप्त किया था।

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत सिंगल ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया में 867 रैंक हासिल कर एक अच्छा मकान पाया है।

बारहवीं की परीक्षा में भी अक्षत सिंघल ने 98.6 % के साथ संपूर्ण प्रदेश में द्वितीय स्थान तथा साइंस स्ट्रीम में प्रथम स्थान हासिल किया था।

इसके साथ यह भी उल्लेखनीय है कि अक्षत सिंघल ने बिना साल गवाए इसी साल 12वीं की परीक्षा के साथ यह परीक्षा दी थी तथा बिना किसी कोचिंग के यह रैंक हासिल किया।

प्रधानाचार्या के वक्तव्य के अनुसार इस सफलता का श्रेय विद्यालय, अध्यापक गण, अभिभावक एवं विद्यार्थी को जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि यह इस स्कूल की नींव रखने वाले और शिक्षा को बेहतरीन स्तर पर पहुंचाने वाले निदेशक श्री बीएस सैनी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons