15.7 C
New York
Saturday, October 31, 2026

अनियंत्रित हो स्विफ्ट कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी…एक की मौत अन्य घायल

Ashoka time’s…23 March 

सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत व दो घायल हुए हैं।

मानगढ़ मार्ग पर डिंगर गांव के समीप पहुंचते ही स्विफ्ट कार(HP 14A-2144) अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दो युवक गाड़ी से बाहर गिर गए व एक युवक कार में ही फंस गया।जिस दौरान यह हादसा हुआ तीनों युवक नारग में मां नगर कोटी जिला स्तरीय मेले के समापन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों की मदद से 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। डिंगर किन्नर पंचायत के पूर्व उप प्रधान पूर्ण सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश, प्रीतम पाल, रणधीर सिंह और खुशीराम घायलों को कार से बाहर निकाल कर मुख्य सड़क पर पहुंचाया।

युवक की गंभीर हालत देखते हुए दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ (PGI) रैफर किया गया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की पहचान मानगढ़ के बगड़ के रहने वाले सचिन के रूप में हुई व घायलों की पहचान ललित और चमन प्रकाश निवासी मानगढ़ के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने हादसे की पुष्टि की है।

2.93 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… मामला दर्ज 

सरदार जोगा सिंह बने गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के उपप्रधान….

एक लाख युवाओं को देंगे रोजगार-विक्रमादित्य सिंह

बाल भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी के खिलाफ माँ बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में विशेष अभियान….

पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लोगों की जान सुरक्षित करने के लिए क्या है इंतजाम….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles