Home / News / सार्वजनिक शौचालय से बरामद 33 वर्षीय युवक का शव…

सार्वजनिक शौचालय से बरामद 33 वर्षीय युवक का शव…

सार्वजनिक शौचालय से बरामद 33 वर्षीय युवक का शव…

Ashoka time’s…27 Feb 25 

animal image

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित एक सार्वजनिक शौचालय से 33 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान रामपुर बरान (मनाली) निवासी अर्जुन राणा के रूप में हुई है।

animal image

बुधवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लंबे समय से शौचालय के अंदर है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए गवाहों की मौजूदगी में शौचालय का दरवाजा खोला।

अंदर युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस टीम ने तुरंत अर्जुन राणा को मनाली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक के परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन राणा नशे का आदी था। पुलिस ने इस मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली के शवगृह में रखा गया है।

उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons