Home / News / शिलाई निगम बसों का क्षेत्रीय प्रबंधक व टीम द्वारा निरीक्षण..परिचालक निलंबित

शिलाई निगम बसों का क्षेत्रीय प्रबंधक व टीम द्वारा निरीक्षण..परिचालक निलंबित

शिलाई निगम बसों का क्षेत्रीय प्रबंधक व टीम द्वारा निरीक्षण..परिचालक निलंबित

इलेक्ट्रॉनिक मशीन की रिपोर्ट व बैग में रखे कैश में कमी…

animal image

Ashoka time’s…10 March 

जिला सिरमौर शिलाई में क्षेत्रीय प्रबंधक वह उनकी टीम ने निगम की बसों का अचानक निरीक्षण किया।इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन की रिपोर्ट व बैग में रखे कैश में कमी पाई जाने के कारण परिचालक को निलंबित किया है। 

animal image

बताया जा रहा है कि निगम पदाधिकारियों को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि सवारियों को टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट व यातायात प्रबंधक नवीन शर्मा ने दो टीमें गठित की। इसी दौरान निगम की पांवटा से कांडी क्याना जा रही (HP18B-9784) बस का निरीक्षण करने पर दो सवारियां बिना टिकट के पाई गई।

वहीं,दूसरी ओर पांवटा से जोंग जा रही बस (HP18B-1492) का निरीक्षण अचानक किया गया, जिसमें तीन यात्री बिना टिकट के पाए गए। निरीक्षण के दौरान परिचालक देवेंद्र ने सवारियों को उकसा कर कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की।

कामयाब न होने पर वह टिकट मशीन और कैश बैग को छोड़कर वहां से फरार हो गया। बैग निरीक्षण करने पर 9172 रुपए कम पाए गए।क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि परिचालक देवेंद्र को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पांवटा साहिब होल्ला मोहल्ला प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर उद्योग मंत्री रहे मुख्य अतिथि…

भरे मेले में युवतियों ने नोचे एक दूसरे के बाल….तमाशबीन बनी रही जनता…

संगड़ाह में एक दिवसीय बाल विकास जागरूकता शिविर आयोजित….

पशुधन का ग्रामीण आर्थिकी में बहुत बड़ा योगदान-हर्षवर्धन चौहान

सनौरा से राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार-रोहनाट- मिनस रोड़ को लेकर किसान सभा ने की पदयात्रा शुरू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons