Ashoka Times…8 may 2026
पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में राजिंदर ठेकेदार चुनावी मैदान में सुबह शाम पसीना बहा रहे हैं। अपने वायदों को लेकर लोगों में अपनी जगह भी बना रहे हैं।
पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में एक से बढ़कर एक धुरंदर मैंदान उतरे हैं। जिनमें राजेंद्र चौहान ठेकेदार भी शामिल है उन्होंने घर-घर जाकर अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। काफी बड़ी संख्या में लोगों का साथ भी मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनके द्वारा की गई अपील भी लोगों को काफी अच्छी लग रही है। आप देखना यह होगा कि लोगों का जो समर्थन उन्हें मिल रहा है वह उसे वोट में तब्दील कर सकते हैं कि नहीं।
बता दे की राजेंद्र ठेकेदार नगर परिषद में लंबे समय से काम कर रहे हैं ज्यादातर वार्ड में काम नगर परिषद से ही निकलते हैं ऐसे में एक फायदा वार्ड के लोगों को मिल सकता है कि वह जल्दी और बेहतर काम उनसे लेने में काफी मदद ले सकते हैं।
वही ठेकेदार राजेंद्र चौहान का कहना है कि वह केवल और केवल वार्ड के विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहते हैं । वार्ड नंबर 9 में ही उन्होंने अपना मकान बनाया है जब जो चाहे आकर उनसे मिल सकता है।

वही आप प्रत्यारोपण की बात करें तो सभी वार्डों में खड़े पार्षदों पर कोई ना कोई आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में चुनाव में उनका कितना प्रभाव पड़ता है यह जनता के मन पर निर्भर करता है।



