11.4 C
New York
Friday, October 23, 2026

वन विभाग नर्सरी से 10 सागवान के स्लीपर चोरी…. मामला दर्ज

Ashoka time’s…11 December 23

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना झंडूता के तहत वन विभाग की नर्सरी से 10 सागवान के स्लीपर चोरी होने का मामला सामने आया है।

वन खंड अधिकारी झंडूता ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है और एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वन खंड अधिकारी झंडूता पवन कुमार ने बताया कि झंडूता नर्सरी में 29 नवंबर को रात के समय 10 सागवान के स्लीपर चोरी हो गए थे।

इसके बाद विभाग के कर्मचारियों की ओर से अपने स्तर पर इसकी छानबीन शुरू की गई। छानबीन में वहां के एक स्थानीय निवासी का नाम सामने आया। उससे बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई। पवन कुमार ने बताया कि वह स्थानीय व्यक्ति ने रविवार को वह वन रक्षक के समक्ष उपस्थित हुआ व उसने इन सागवान के स्लीपर की चोरी की बात स्वीकार की।

व्यक्ति ने किसी और के कहने पर इस काम को अंजाम दिया था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि वन खंड अधिकारी ने 10 स्लीपर चोरी होने की रिपोर्ट झंडूता थाना में दर्ज करवाई है। इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाई जा रही है।

खाई में लुढ़कीं कार…52 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत….

छोग टाली विद्यालय की अनूठी पहल मेधावी विद्यार्थियो को करवाया विधान सभा भ्रमण…

एक दर्जन यूवतियां कांच के शीशे तोड़कर हुई फरार पढ़िए क्या है पूरा मामला….

युवक का छुरे से गला रेत कर हत्या…. दोनों आरोपी गिरफ्तार 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles