10.4 C
New York
Monday, October 19, 2026

मैं वचन देता हूं अगले पांच वर्ष बिना रुके बिना थके आपकी सेवा करता रहुंगा….बिंदल

नामांकन भरने के दौरान उमड़ा जनसैलाब…

Asoka Times…21 October 

संघर्षशील व्यक्तित्व के मालिक डॉक्टर राजीव बिंदल ने आज नाहन में भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि जिस तरह पिछले 5 वर्षों तक लगातार नाहन में विकास कार्य उन्होंने करवाए,  उन्होंने कहा कि निरंतर विकास कार्यों के लिए उनका हर बार की तरह इस बार भी साथ दें। उन्होंने कहा वह बिना रुके बिना थके नाहन वासियों की सेवा करते रहेंगे।

बता दें कि डॉ राजीव बिंदल पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहे हैं उन्होंने नाहन में सबसे बड़ी पानी की समस्या को न केवल खत्म किया इस दौरान उन्होंने नाहन में पार्क और सड़कों को बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया है इसके अलावा नाहन को एक कई मंजिला पार्किंग बनाकर भी उपलब्ध करवाई है।

हालांकि इस बार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय सोलंकी भी काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने डॉ राजीव बिंदल की मुस्लिम वोटरों को नॉमिनेशन से एक दिन पहले कांग्रेस में शामिल कर चौंका दिया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles