Home / News / मिनी जू रेणुकाजी में आएंगे ये शर्मीले और खतरनाक जीव….

मिनी जू रेणुकाजी में आएंगे ये शर्मीले और खतरनाक जीव….

मिनी जू रेणुकाजी में आएंगे ये शर्मीले और खतरनाक जीव….

Ashoka time’s…21 December

animal image

श्री रेणुकाजी मिनी जू में जल्द ही नई प्रजातियों के कुछ अन्य जानवर जैसे चिंकारा हिरण प्रजाति, मगरमच्छ और कई प्रजातियों के सांपों को पर्यटकों के आकर्षण के लिए लाया जाएगा।साथ ही इन प्रजातियों को रखने के लिए पिंजरों के निर्माण को लेकर भूमि का चयन किया जा रहा है।

भर्ती मरीजों का हो रहा 1 लाख तक खर्च… निजी अस्पतालों को दी मात…शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई…CMO 

animal image

जिसको लेकर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को वन्य प्राणी विहार रेणुकाजी का दौरा किया।मिनी जू रेणुकाजी का स्तरोन्नत करने की योजना की।

वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजीव कुमार के नेतृत्व में रेणुकाजी पहुंची टीम ने मिनी जू में लाई जाने वाली नई प्रजातियों की संभावनाओं के साथ-साथ जू का स्तरोन्नत करने के लिए कई भी कई पहलुओं का जायजा लिया।

असर…अस्पताल में चल रही कमीशनखोरी को लेकर प्रशासन को चेतावनी… 

राजीव ने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी के सुधार व स्तरोन्नत को लेकर एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार कर इसको एप्रूवल के लिए सीजेडए (केंद्रीय जू प्राधिकरण) को भेजा दिया गया है।

द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के प्रांगण में सीनियर ग्रुप के खेल दिवस का शुभारंभ…. 

उन्होंने बताया कि रेणुकाजी में टाइगर के जोड़े को लाने के लिए सीजेडए की स्वीकृति मिल गई है। केवल बाड़े (एन्क्लोजर) के बनने का ही इंतजार है। टेंडर अवार्ड होते हो निर्माण को प्रगति दी जाएगी। मई माह तक यहां टाइगर के जोड़े को भी लाया जाएगा।

इस मौके पर वन्य प्राणी विभाग के मुख्य अरण्यपाल के थुरमूल, कार्यवाहक डीएफओ अनीता भारद्वाज और आरओ नंदलाल ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons