*भाजपा का सबसे भरोसेमंद चेहरा उभर कर आए पवन
जहां दी जिम्मेदारी वही दर्ज हुई भाजपा की जीत…
Ashoka Times…27 may 2026
पांवटा की राजनीति में इन दिनों पवन चौधरी का नाम तेजी से उभर रहा है। जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी ने पवन चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी, वहां पार्टी ने शानदार जीत हासिल की। यही वजह है कि अब शहर में पवन चौधरी को भाजपा का सबसे भरोसेमंद चेहरा माना जा रहा है।
पातलियों में प्रधान और उपप्रधान पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हो या फिर नगर परिषद वार्ड नंबर पांच में 25 वर्षों बाद मिली ऐतिहासिक सफलता, हर जगह पवन चौधरी की मेहनत खुलकर दिखाई दी।
भीषण गर्मी और तपती धूप में भी पवन चौधरी लगातार घर-घर जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाते रहे।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पवन चौधरी का एक ही लक्ष्य है — भाजपा को मजबूत करना और सुखराम चौधरी के नेतृत्व को और ताकत देना।
यही कारण है कि वह हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते हैं और सभी के सुख-दुख में खड़े नजर आते हैं।
लोगों का कहना है कि जब कई नेता आराम में व्यस्त रहते हैं, तब पवन चौधरी मैदान में उतरकर संगठन को मजबूत करने में जुटे रहते हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता के बीच अलग पहचान दिलाई है।

