12 C
New York
Monday, November 2, 2026

बारिशों में बरतें ये सावधानियां जान-माल का नहीं होगा नुकसान…बिजली के खंभों को छुने से बचे और…

*बिजली विभाग का संदेश*

Ashoka Times….2 June 2024

*बिजली जाते ही फ़ोन ना करे, कृपया 10 मिनट तक इंतजार करे*
*बारिश का मौसम चल रहा है बिजली जनित हादसे से बचने हेतु निम्न सावधानियां बरतें* 1.. बिजली के खंभों को छुने से बचे।
2.. बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को ना बांधे।
3.. यथासंभव बिजली लाइनों के नीचे कोई भी प्रोग्राम ना करे।
4.. नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें।
5.. खेत की मेड़ पर यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करे ।
6.. बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज (लाइनमैन), संबंधित सब स्टेशन पर सूचना देवे ।
7.. यदि बारिश में खंभे पर तेज स्पार्क हो रहा हो और आस पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते
से या पानी में जाने से बचे व
दूसरों को भी सावधान करें ।
8.. यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचे।
9.. ट्रांसफार्मर, लाइनो पर डंडे से या किसी और चीज से कुंडी नहीं डाले, हेवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से
बड़ा हादसा हो सकता है ।
10.. किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करे ।
11.. यदि बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के उपर से नीची हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज (लाइनमैन), जेईएन या फिर सब स्टेशन पर सूचना देवे ताकि समय पर सुधार हों सके ।
12.. बिजली खंभों को चार दिवारी या बाउंट्रिवाल में अतिक्रमण ना करें, हादसा होने पर भारी नुकसान हो
सकता है।
13.. घर में उपकरण अच्छी क्वालिटी के ही उपयोग करें ।
14.. घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिंग जरूर कराएं व अपने
उपकरण को उससे जोड़े रखे।
15.. अपने सभी स्विच, एमसीबी, इएलसीबी उच्च कोटि की ही काम में लावे व लगावें ।
16.. बगैर जानकारी के किसी भी उपकरण को छुने या खोलने से बचे ।
17.. यदि कोई व्यक्ति बिजली के गिरफ्त मे हो तो तुरंत उसे बचाने हेतु निम्न कार्य करे — सबसे पहले अपने आपको किसी सुखी जगह पर होना सुनिश्चित करें, फिर अपने जूते, जो भीगे ना हो, कोई भी धातु लगे ना हो, वह पहने, फिर किसी इंसुलेटेड डंडे (प्लास्टिक, लकड़ी जो सुखा हों) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करे,
यदि शोक घर के अंदर लगा है तो तुरंत मेन स्विच ऑफ करे ।
व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाए।
बारिश के इस मौसम में यदि बिजली गुल होती हैं तो हंगामा ना करे शांत रहे, ये सोचिए कि आप बारिश में भीगने से भी डरते हो, उन विपरित परिस्थितियों में भी कोई आपके लिए किसी खंभे पर या सब स्टेशन पर बिजली तारों से जूझ रहा होता है,

SDO…GURU DUTT… PAONTA SAHIB

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles