10.1 C
New York
Sunday, October 25, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई….चिट्टे के साथ दो तस्कर दबोचे…

पुलिस की बड़ी कार्रवाई….चिट्टे के साथ दो तस्कर दबोचे..

Ashoka time’s…11 May 26

पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 64 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना पश्चिम शिमला में इस संबंध में एफआईआर संख्या 83/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार स्पेशल सैल शिमला की टीम तारादेवी क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शोघी की ओर से आ रही एक कार में दो व्यक्ति भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शिमला पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तारादेवी-टुटू बाइफरकेशन के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका।
तलाशी के दौरान कार से 64 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और नकद राशि बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्ण निवासी कलस्टन शिमला (35) और कर्ण वर्मा निवासी ठियोग (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles