15.4 C
New York
Friday, October 16, 2026

पांवटा साहिब : क्यारदा में हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क पर हंगामा और जाम

Ashoka time’s….17 September 26

क्यारदा में ख्वाजा शोरूम के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सौरभ उम्र 26 वर्ष पुत्र जगदीश निवासी की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर जा रहा था तभी तेज रफ्तार जेसीबी ने उसकी टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर उसको हायर सेंटर रेफर किया गया परंतु रास्ते में ही युवक की मौत हो गई वहीं जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया था इसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाला है बेहडे वाला निवासी नरेश चौधरी की जेसीबी को कब्जे में ले लिया है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles