9.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

पहले नवरात्र पर माता बाला सुंदरी के द्वार पहुंचे हजारों श्रद्धालु….

Ashoka Times…22 मार्च 

सिरमौर स्थित महामाई बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आज से नवरात्रि मेला शुरू हो गया है।आज प्रथम नवरात्र पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर शीश नवाया।

मंदिर में डीसी आरके गौतम द्वारा हवन किया गया हवन के पश्चात डीसी सिरमौर द्वारा मां बाला सुंदरी की आरती की गई। जिसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक माता के दर्शन किए।

सुबह से श्रद्धालुओं माता के दर्शन करने हेतु लाइनों में लगे हुए वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता के जयकारे लगाए। माता के दर्शन हेतु हरियाणा से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन स्थली पर माता साक्षात रूप में विराजमान हैं और यहां पर की गई मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

जनश्रुति के अनुसार महामाई बाला सुन्दरी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर में मुज्जफरनगर के देवबन्द नामक स्थान से नमक की बोरी में त्रिलोकपुर आई थीं।कहा जाता है कि लाला रामदास जो सदियों पहले त्रिलोकपुर में नमक का व्यापार करते थे, उनके नमक की बोरी में माता उनके साथ यहां आई थीं।

लाला की दुकान त्रिलोकपुर में पीपल के वृक्ष के नीचे हुआ करती थी। उसने देवबन्द से लाया तमाम नमक दुकान में डाल दिया और बेचते गए मगर नमक समाप्त होने में नहीं आया।

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन स्थली पर माता साक्षात रूप में विराजमान हैं और यहां पर की गई मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

हर वर्ष यहां पर नवरात्र मेले पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं विशेष तौर पर हरियाणा पंजाब हिमाचल और यूपी से यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles