परमहंस विद्यालय चाढ़ना के Principal एवं CPIm कार्यकर्ता Com बलूनी नहीं रहे
सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले चाड़ना में मौजूद परमहंस योगानंद विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य कामरेड बलराज बलूनी का आज IGMC शिमला में निधन होने का दुखद समाचार है। बलूनी के परिचितों मिली जानकारी के अनुसार गत सप्ताह से वह बीमार चल रहे थे। HPU में छात्र संगठन SFI के नेता एवं CPIM के सक्रिय कार्यकर्ता रहे बलराज बलूनी पिछले लगभग 22 सालों से यहां योगानंद विद्यालय चल रहे थे और शुरुआत मे अन्य School में फेल होने वाले छात्र उनके स्कूल में पढ़ने पहुंचते थे। चाड़ना के ग्रामीणों ने बताया कामरेड बलूनी के नाम से मशहूर बलराज ने अपना जीवन इस Private School के लिए समर्पित कर दिया था और इनके द्वारा पढ़ाए गए छात्रों में से कुछ उच्च पदों पर भी पहुंच चुके हैं। बलूनी मूलतः शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और उनकी पत्नी सरकारी विद्यालय में Teacher है।

