Home / News / पकड़े गए दो करोड़ कैश को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जांच शुरू…

पकड़े गए दो करोड़ कैश को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जांच शुरू…

पकड़े गए दो करोड़ कैश को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जांच शुरू…

कागजी दस्तावेज ना होने पर युवकों की गिरफ्तारी…

animal image

Ashokatime’s…1 November

हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के डमटाल में पकड़े गए दो करोड़ कैश मामले को लेकर आज से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जांच शुरू कर दी है।

animal image

बता दे बीते सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कैश के साथ पकड़े गए युवकों को नोटिस जारी किया था जिसमें पकड़े गए कैश को लेकर कागजी दस्तावेज मांगा गया था।

युवक की पहचान हर्षित इंद्रपाल सिंह और दूसरे युवक का नाम ढिल्लो के तौर पर हुई है दोनों युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। दो करोड़ का कैश प्रॉपर्टी बेचकर उनके पास आया है।

फिलहाल सभी डॉक्यूमेंट को कब्जे में लेकर इनकम टैक्स विभाग युवकों से पूछताछ कर रही है कि वह इतना पैसा कहां से लाए हैं और कहां लेकर जा रहे हैं किस की पूरी जांच की जाएगी।

बता दे कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में 50,000 से ज्यादा कैश लेकर मूवमेंट करने पर रोक लगा दी गई थी किसी विशेष परिस्थिति में कैश लेकर जाना है तो उसके साथ दस्तावेज साथ रखना जरूरी है फिलहाल कैश की गिनती पूरी होने के बाद इसे कोषागार में जमा करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons