15.6 C
New York
Monday, November 2, 2026

नाबालिग किशोरी ने दिया शिशु को जन्म…अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

Ashoka time’s…4 July 24 

16 वर्षीय नाबालिग किशोरी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ और उसने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। पीड़िता की शादी नहीं हुई है।

चौंकाने वाली बात यह है कि न तो पीड़िता के परिजनों और न ही उसे खुद गर्भवती होने की जानकारी थी। इस घटना ने पीड़िता के परिवार के लोगों को स्तब्ध कर दिया। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। मामला शिमला जिला के ठियोग थाना क्षेत्र में सामने आया है। ठियोग पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात शख्स के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। 3 जुलाई को बेटी के पेट में दर्द उठा इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर बेटी को भर्ती कर लिया। इस बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है, जिससे वह गर्भवती हुई है। ठियोग पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) और पाक्सो अधिनियम छह के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी सांझा नहीं कर रही है।

इस मामले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात शख्स के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो का मुकदमा बनाया गया है। अज्ञात आरोपी का पता लगाया जा रहा है और जल्द उसे गिरफ्त में लिया जाएगा।

7 जुलाई को जिला की सभी 259 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन….उपायुक्त

भारी बरसात के चलते सोलन से होकर चंडीगढ शिमला प्रमुख मार्ग गिरी विशाल चट्टानें

पांवटा शिलाई मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा…एलएनटी से लदा‌‌ ट्रक गिरा खाई में 

न OTP बताया न किसी को पासवर्ड दिया…1 लाख 16 हजार रुपये फिर भी गायब…. अमरजीत 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles