16.3 C
New York
Saturday, October 24, 2026

नशे की सत्ता पर वर्चस्व स्थापित को लेकर हमले तेज…6 से अधिक युवा घायल…

स्थानीय युवाओं को धकेला जा रहा गैंगवार में.. police बनी तमाशबीन…

Ashoka Times…1 julay 2025

पांवटा साहिब में नशे की सत्ता पर अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए लगातार गैंगवार जारी है । मंगलवार को आपसी रंजिश के तहत फिर तांडव हुआ जिसमें 6 से अधिक युवा जख्मी हुए हैं।

पांवटा साहिब के सूरजपुर एक घर में घुसकर 6 से अधिक लोगों को घायल किया गया है यह पूरा का पूरा मामला पावटा साहिब में नशा तस्करों के वर्चस्व के साथ जुड़ा हुआ लग रहा है। मंगलवार को शाम 7:30 बजे के करीब पांवटा सिविल अस्पताल में आधा दर्जन बुरी तरह से जख्मी युवाओं को लाया गया जिन पर राड़, डंडों से हमला किया गया। हालांकि पुलिस घायल युवाओं के नाम फिलहाल बताने से परहेज कर रही है। सभी घायल युवा स्थानीय बताए जा रहे हैं जो की एक घर में एक साथ मौजूद थे। सभी युवाओं का इलाज सिविल अवतार में किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है और सभी खतरे से बाहर है।

पांवटा साहिब में पिछले 20 दिनों में 4 बार सड़कों पर लाठी डंडे तलवारें और गाड़ियों की तोड़फोड़ हो चुकी है। वहीं दूसरी और पुलिस इस पूरे गैंगवार को नजर अंदाज करती नजर आ रही है। पांवटा साहिब में लगातार दहशत का माहौल है। बता दें कि 26 जून को भी आज यानि मंगलवार को घायल हुए युवाओं में एक पर हमला करने के आरोप लगे थे, लेकिन पुलिस ने उस वक्त नजरअंदाज करते हुए कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, नतीजा एक बार फिर डंडे और रोड चले हैं जिसमें 6 युवा घायल हुए हैं और सूरजपुर में भी दहशत का माहौल है।

स्थानीय बेरोजगार युवाओं को धकेला जा रहा गैंगवार की ओर…

पिछले 1 महीने में चार से अधिक वारदातों के दौरान एक बात खुलकर सामने आई है लगातार दो नशा तस्कर अपने वर्चस्व की लड़ाई में स्थानीय युवाओं को पांवटा साहिब शहर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी भी इस पूरी गैंगवार में संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। याद दिला दे कि ब्राउन वर्ल्ड के सामने भी एक गाड़ी से 6-7 युवक उतरे थे और गाड़ी में तोड़-फोड़ कर फरार हो गए थे पुलिस ने उन पर अब तक क्या कार्रवाई की कोई नहीं जानता।

हमलावरों में से एक गिरफ्तार…लोगों ने किया पुलिस के हवाले…

सूरजपुर के स्थानीय लोगों ने जब इस झगड़े को देखा तो हमला भरो में से एक युवक को पब्लिक ने दबोच लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया बताया जा रहा है कि सूरजपुर के लोगों ने उसे हमला करके अच्छे से धुनाई की है।

वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर की शांति को बिल्कुल भंग नहीं होने दिया जाएगा, सलूट लोगों को नहीं बक्शा जाएगा । उच्च अधिकारियों को भी इस पूरे मामले से अवगत करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें …. गैंगवॉर से जुड़े समाचार 

http://www.ashokatimes.com/एक-दूसरे-को-घायल-कर-थाने-पह/ 

http://www.ashokatimes.com/पांवटा-साहिब-में-आपसी-रंज/ 

Previous articleSydney Pokies
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles