गुस्साए ग्रामीणों ने किया एनएच जाम
Ashoka Times…12 may 2026
नाहन विधानसभा के कोलर गांव में एक दुकानदार राजू पर हरियाणा के नारायणगढ़ के बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया हमले के बाद आरोपी फरार हो गए आरोपियों को कालाआम में पुलिस ने दबोच लिया है आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया गया है
आधा दर्जनआरोपियों ने पीड़ित डंडो से हमला किया बताया जा रहा है कि गत दिवस गाड़ी की साइड को लेकर मुख्य आरोपी और ग्रामीणों में झड़प हुई थी जिसके बाद एक आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी इसके बाद आज आरोपी अपने बदमाश साथियों को लेकर पहुंचा था और पीड़ित राजू और उसके बेटे पर हमला कर दिया
वही इस पूरे मामले को लेकर पूर्व विधायक नाहन, व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजीव बिंदल ने कहा कि जिला सिरमौर के भीतर पूरी तरह से पुलिस प्रशासन खत्म हो गया है। डंपर बेलगाम हो गए हैं, और उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो डंपर चालक केवल सड़कों पर आतंक मचा रहे थे लेकिन अब लोगों के घरों और दुकानों में घुसकर उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं यह बेहद खेत जनक है अगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो वह सड़कों पर उतरेंगे।
जिसके बाद घायल दुकानदार और उसके बेटे को सिविल हॉस्पिटल नाहन ले जाया गया मौके पर डीएसपी नाहन और एसएचओ माजरा पहुंच गए हैं।





