15.1 C
New York
Sunday, October 18, 2026

ददाहू में एक करोड़ की लागत से बनेगा खेल स्टेडियम…

Ashoka time’s…17 April 23 

ददाहू रेणुकाजी के पूर्व विधायक दिवंगत डॉ. प्रेम सिंह की याद में माइना बाग में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा 

खेल विभाग के अधिकारियों की टीम ने रविवार को ‌स्टेडियम निर्माण का निरीक्षण किया। स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। जिसको लेकर प्रदेश सरकार ने युवा सेवा एवं खेल विभाग को एक करोड़ के की राशि स्वीकृत की है।

माइना बाग में करीब 30 बीघा भूमि पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 72 लाख रुपये की राशि पहले ही खर्च की जा चुकी है लेकिन स्टेडियम का कार्य पूरा न हो सका। प्रदेश सरकार ने स्थानीय विधायक विनय कुमार के आग्रह पर स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खेल विभाग को सौंप दी है। इसके तहत स्टेडियम में 400 मीटर लंबे ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा क्षेत्र के खिलाड़ियों को बास्केटबॉल और वालीबॉल से संबंधित अन्य आधुनिक सुविधाएं भी स्टेडियम में मुहैया कराई जाएंगी।

योजना तैयार करके स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। पहले चरण में 400 मीटर लंबे ट्रैक का निर्माण करने की योजना है। उसके पश्चात अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।

इसमें मुख्य सलाहकार निदेशक सुबोध रमौल और जिला खेल अधिकारी संजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सिरमौर में बड़ा हादसा…गहरी खाई में गिरी कार…चार गंभीर घायल…

ऐसे हुई गैंगस्टर और माफिया की UP में सड़क पर खुलेआम हत्या…देखें हत्या का लाइव वीडियो

लापता युवक की पंजाब की नहर से कार बरामद…पुलिस द्वारा तालाश जारी

दुखद हादसा…27 वर्षीय की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…

रेणुका जी बांध परियोजना के महा प्रबंधक‌ और उप महाप्रबंधक का तबादला…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles